कांकेर। जिले के 105 परीक्षा केंद्राें में आगामी 20 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। परीक्षा केंद्रों में अनियमितता रोकने के लिए 15 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न पत्र 16 फरवरी को वितरण किया जाएगा और सभी परीक्षा पत्र संबंधित थानों में जमा कर दिए जाएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार बस्तर जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 9080 और 12वीं में 7023 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि शिक्षा सत्र 2024 25 में दसवीं में 8544 और 12वीं में 6654 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस तरह इस सत्र में परीक्षार्थियों की संख्या 536 बढ़ी है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आगामी 20 फरवरी से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। मंडल ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी अंतिम रूप दे दी है। इस वर्ष प्रदेश भर में कुल 2,514 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में 7 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की बताया गया कि आगामी 16 फरवरी को जगत् माहरा हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला के 105 परीक्षा केंद्रों के 16 हजार 103 परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न पत्र वितरित किये जायेंगे। परीक्षा अधिकारी प्रश्न पत्र लेकर यहां से जाएंगे, लेकिन इन्हें अपने समीपस्थ थाना में जमा करेंगे और परीक्षा तारीख की सुबह ही इन्हें थाने से उठाकर परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे। विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए अधिक संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी न हो।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 9, 2026रायपुर में खौफनाक मंजर: बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान Breaking NewsFebruary 9, 202610वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न पत्र 16 फरवरी को किया जाएगा वितरण
छत्तीसगढ़February 9, 2026आज तीन दिवसीय बस्तर पंडुम उत्सव का समापन, समारोह में शामिल होंगे अमित शाह छत्तीसगढ़February 9, 2026छत्तीसगढ़ में ठंड की विदाई? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 2 दिनों में बदलेगा मिजाज!