दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसकी गलती बस ये थी कि वह बुजुर्ग के घर के अंदर खेल रहा था। यह घटना उतई थाना क्षेत्र की है।
जानिए क्या है पूरा मामला
उतई थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। मासूम को घर के अंदर खेलने से मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो बुजुर्ग ने गुस्से में उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बात नहीं मानने पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, आरोपी परदेशी देवांगन (70) जोरातराई का रहने वाला है। वहीं पड़ोस में रहने वाला ढाई साल का मासूम शनिवार को उसके घर के अंदर खेल रहा था। बुजुर्ग ने बच्चे को घर के अंदर खेलने से मना किया पर वो जब नहीं माना, तो उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परदेशी देवांगन को अपनी हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को घर में खेलने से मना किया था, जब वो नहीं माना तो गुस्से में उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी परदेशी देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 8, 2026काल बनकर दौड़ा ट्रक : शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, दो की मौत, एक गंभीर, चालक गिरफ्तार छत्तीसगढ़February 8, 2026लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध मौत — शराब पीते वक्त निकला नाक से खून, अस्पताल पहुंची तो फिर हुआ कुछ ऐसा… Breaking NewsFebruary 8, 2026मानवता हुई शर्मसार : 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के मासूम पर किया कुल्हाड़ी से वार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…
छत्तीसगढ़February 8, 2026मंत्री राजवाड़े के प्रयासों से 28.19 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली स्वीकृति