रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। जिसे लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वे कल 7 फरवरी को शाम 4:40 को रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे और वहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे।
इसके बाद गृहमंत्री शाह अगले दिन 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग लेंगे और शाम 5:00 बजे से 06:10 मिनट तक शिफ्टिंग द लेंस थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे। यहां वे निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह 11:00 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से बाय रोड बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:05 से शाम 04:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे ।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 6, 20263 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी
छत्तीसगढ़February 6, 2026इलेट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग, दुकान के अंदर फंसे युवक की जलने से हुई मौत Breaking NewsFebruary 6, 2026CG–महाराष्ट्र बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़: 1 जवान शहीद, 3 नक्सली ढेर; घायल जवान एयरलिफ्ट, सर्च ऑपरेशन जारी Breaking NewsFebruary 6, 2026ट्रैफिक पुलिस की टो वैन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र की मौत, बहन गंभीर