रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद धान खरीदी की तारीख बढ़ाई गई थी। जिसमें 5 और 6 फरवरी को भी प्रदेश में धान खरीदी की जाएगी। इस फैसले से तीन श्रेणियों के किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं आज धान खरीदी का अंतिम दिन है। ऐसे में 10 जनवरी के बाद टोकन कटाने वाले किसान ही पात्र होंगे।
बता दें कि, 28,29 और 30 जनवरी के टोकनधारी किसान बेच सकेंगे अपना धान, पहले धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी। सीएम साय ने कहा था कि, समीक्षा में जानकारी मिली कि कुछ किसानों के टोकन नहीं कट पाए हैं, कुछ पंजीयन नहीं कर पाए। इसलिए समय अवधि बढ़ाई जा रही है। टोकन कट जाने के बाद भी प्रदेश के लगभग ढाई लाख किसानों का धान नहीं बिक पाया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़February 6, 2026छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़, तीन नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद, एक घायल छत्तीसगढ़February 6, 2026कल छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह: दो दिन नक्सल अभियान की समीक्षा, बस्तर पंडूम के समापन समारोह में होंगे शामिल छत्तीसगढ़February 6, 2026UPSC नोटिफिकेशन में 40 से ज्यादा गलतियां: स्पेलिंग से लेकर ग्रामर तक चूक, सोशल मीडिया पर आयोग ट्रोल Breaking NewsFebruary 6, 2026प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
