गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव के बैगापारा में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश बैगा को अपनी पत्नी कुसुम बैगा के चाल-चलन पर लंबे समय से शक था, इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। बीती रात भी मामूली कहासुनी ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया, गुस्से और शक में अंधे राजेश बैगा ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे कुसुम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में उसकी मौके पर ही मौत हो गई
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़February 5, 2026CRIME: चरित्र पर शक ने ली एक और जान, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की नृशंस हत्या कर रिश्तों को किया शर्मसार
RaipurFebruary 5, 2026CG- प्रभात मिश्रा राजभाषा आयोग के नये अध्यक्ष बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश RaipurFebruary 5, 2026CG ब्रेकिंग : DSP कल्पना वर्मा निलंबित..जानिए क्या है पूरा मामला..!! देशFebruary 5, 2026एनटीपीसी 2047 तक स्थापित करेगा 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता: श्रीपद नाइक