रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 10वी और 12वी की परीक्षाओं से पहले परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन जारी करने की घोषणा की है। हेल्पलाइन दिनांक 05 फरवरी से संचालित की जाएगी। छात्र, अभिभावक व शिक्षक प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मण्डल के टोल-फ्री नंबर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
हेल्पलाइन की पहली चरण सेवा 05.02.2026 से 18.02.2026 तक रहेगी जिसमें अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव-विज्ञान व अन्य विषयों के विशेषज्ञ प्रश्नों व कठिनाइयों के समाधान देंगे। साथ ही परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय व तनाव को दूर करने हेतु मनोवैज्ञानिक/काउंसलर भी उपलब्ध रहेंगे और आवश्यक परामर्श कार्यालयीन समय में दिए जाएंगे।
हेल्पलाइन का दूसरा चरण 19.02.2026 से 17.03.2026 तक संचालित रहेगा जिसमें विषय विशेषज्ञ व मण्डल अधिकारी परीक्षा-संबंधी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
हेल्पलाइन नंबर: 1800-233-4363

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़February 5, 2026Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा माओवादी सरेंडर: 54 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्समर्पण Breaking NewsFebruary 5, 2026ब्रेकिंग : प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय,इन उप पंजीयक कार्यालयों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति Breaking NewsFebruary 5, 2026IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया, ईशान और तिलक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी छत्तीसगढ़February 5, 2026Breaking : बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, कमांडर उधम सिंह की मारे जाने की खबर