राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने 15 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं जब नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
यह पूरा मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब उसके बच्चे को जन्म दिया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 12 जनवरी को बसंतपुर थाने की पुलिस को जिला अस्पताल राजनांदगांव से मेमो मिला, जिसमें बताया गया कि 15 साल की एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता से पूछताछ की, तो उसने बताया कि आटरा गांव में रहने वाले कोमल साहू ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया, जिसके कारण वो गर्भवती हो गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
घटना छुरिया थाना क्षेत्र का होने के चलते बसंतपुर पुलिस ने इस केस को छुरिया थाने भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने 14 जनवरी को घेराबंदी कर आरोपी कोमल साहू को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़January 30, 2026स्पेशल स्टोरी : धमतरी, बालोद, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में शुरू हुई मखाना विकास योजना, 178 लाख की राशि स्वीकृत छत्तीसगढ़January 30, 2026आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री साय Breaking NewsJanuary 30, 2026CG : महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, 68 लाख महिलाओं को 641 करोड़, सीएम साय बोले—महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम Breaking NewsJanuary 30, 2026सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात….
