15 January 2026 Panchang: इस दिन माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी और इसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी। नक्षत्र ज्येष्ठा रहेगा तो योग वृद्धि। चंद्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे तो सूर्य देव मकर में रहेंगे। अगर इस दिन के व्रत त्योहार की बात करें तो इस दिन मकर संक्रांति, कूर्म द्वादशी, पोंगल और बिहु का त्योहार रहेगा। चलिए आपको बताते हैं गुरुवार के शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं और मकर संक्रांति का स्नान-दान मुहूर्त क्या रहेगा।
मकर संक्रांति मुहूर्त 2026 (Makar Sankranti Shubh Muhurat 2026)
मकर संक्रांति पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सूर्योदय से लेकर दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस समय पर आप स्नान करके सूर्य देव को जल चढ़ाएं। साथ ही खिचड़ी का दान और सेवन भी करें।
षटतिला एकादशी का पारण समय 2026 (Shattila Ekadashi Paran Time 2026)
15 जनवरी को षटतिला एकादशी का पारण समय सुबह 07:15 से 09:21 बजे तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 08:16 बजे का है।
15 जनवरी 2026 शुभ मुहूर्त (15 January 2026 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त – 05:27 AM से 06:21 AM
- प्रातः सन्ध्या – 05:54 AM से 07:15 AM
- अभिजित मुहूर्त – 12:10 PM से 12:52 PM
- विजय मुहूर्त – 02:16 PM से 02:58 PM
- गोधूलि मुहूर्त – 05:44 PM से 06:11 PM
- सायाह्न सन्ध्या – 05:46 PM से 07:07 PM
- अमृत काल – 7:59 PM से 09:46 PM
- निशिता मुहूर्त – 12:04 AM, जनवरी 16 से 12:58 AM, जनवरी 16
15 जनवरी 2026 राहुकाल (15 January 2026 Rahukaal)
इस दिन राहुकाल समय दोपहर 01:50 से 03:08 बजे तक रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJanuary 30, 2026CG : महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, 68 लाख महिलाओं को 641 करोड़, सीएम साय बोले—महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम Breaking NewsJanuary 30, 2026सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. छत्तीसगढ़January 30, 2026श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को मिशन मोड में सुदृढ़ करने के दिए निर्देश… Breaking NewsJanuary 30, 2026ज्ञान का उपयोग देश एवं समाज के लिए होना चाहिए : राज्यपाल डेका
