भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक हिंदू साधु का भेष धारण कर बस्तियों और घरों में भिक्षा मांग रहा था। शक होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे घेरा और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मुस्लिम युवक के रूप में हुई, जिसके बाद बजरंग दल ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। यहां युवक साधु का भेष धारण कर घर-घर भिक्षा मांग रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों और बातचीत के लहजे को देखकर स्थानीय लोगों और बजरंग दल के सदस्यों को शक हुआ। लोगों ने उससे पूछताछ की और इसी दौरान उसने अपने मुस्लिम होने की बात कबूल की।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्काल उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़January 30, 2026स्पेशल स्टोरी : धमतरी, बालोद, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में शुरू हुई मखाना विकास योजना, 178 लाख की राशि स्वीकृत छत्तीसगढ़January 30, 2026आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री साय Breaking NewsJanuary 30, 2026CG : महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, 68 लाख महिलाओं को 641 करोड़, सीएम साय बोले—महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम Breaking NewsJanuary 30, 2026सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात….
