मोहला-मानपुर-अंबागढ़। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पत्नी और बेटे को गोली मार दी। इस गोलीबारी में उसके बेटे की मौत हो गई और पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
यह घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है। यहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। गुस्से में पिता ने अपने ही बेटे को भरमार बंदूक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस गोलीबारी में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कुवारदल्ली गांव का रहने वाला आरोपी संत कुमार शुक्रवार की रात में जंगल के किनारे ईंट बना रहा था। इसी दौरान उसका अपनी पत्नी शांति बाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद की जानकारी मिलते ही आरोपी का बेटा शेखर जब उसे समझाने आया तो वह आग बबूला हो गया और उसपर फायरिंग कर दी।
बेटे की मौके पर मौत, पत्नी की हालत गंभीर
इस फायरिंग में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बंदूक से निकला छर्रा उसकी पत्नी के जबड़े में जा फंसा, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJanuary 30, 2026ज्ञान का उपयोग देश एवं समाज के लिए होना चाहिए : राज्यपाल डेका Breaking NewsJanuary 30, 2026नक्सल मुक्त बस्तर – सुरक्षित छत्तीसगढ़ का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है – सीएम साय Breaking NewsJanuary 30, 20261 से 3 फरवरी तक होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारम्भ Breaking NewsJanuary 30, 2026Breaking : सुकमा में आतंक को झटका, 8 लाख के इनामी 4 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर
