रायपुर। नए साल से पहले 31 दिसंबर को साल की अंतिम कैबिनेट बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस बैठक में खरीदी की स्थिति को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
बता दें कि, ये बैठक 31 दिसंबर 2025 को रायपुर के मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम समेत कैबिनेट के मंत्री शामिल होंगे। जिसमें स्वास्थ्य, चिकित्सा और कर्मचारियों को लेकर फैसला हो सकता है। इसके अलावा सभी विभागों के सचिवों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं बैठक में आगामी वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव दिवस’ घोषित करने की मंजूरी मिलने की संभावना है।कैबिनेट प्रमुख फैसलों पर चर्चा करेगी। यह बैठक वर्ष के अंत में महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणाओं के लिए बुलाई गई है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJanuary 30, 2026ज्ञान का उपयोग देश एवं समाज के लिए होना चाहिए : राज्यपाल डेका Breaking NewsJanuary 30, 2026नक्सल मुक्त बस्तर – सुरक्षित छत्तीसगढ़ का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है – सीएम साय Breaking NewsJanuary 30, 20261 से 3 फरवरी तक होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारम्भ Breaking NewsJanuary 30, 2026Breaking : सुकमा में आतंक को झटका, 8 लाख के इनामी 4 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर
