भिलाई। दुर्ग में 76 वर्षीय अफीम तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को तराजू से तौल कर अफीम और डोडा बेचते गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी जीप में शिवनाथ नदी के किनारे गाड़ी खड़ी कर अफीम बेच रहा था। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।
आरोपी बुजुर्ग के पास खुद की पुरानी जीप है। इसी जीप में वह नशे का कारोबार करने अफीम और डोडा बेचता था। 14 दिसंबर को भी आरोपी शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप में बैठकर नशे का सामान बेच रहा था। थाना दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम महमरा स्थित कैफेटेरिया के सामने शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे एक जीप चालक अवैध रूप से अफीम और डोडा चूरा बेच रहा है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी बुजुर्ग ने पुलिस को बताया है कि अफीम और डोडा उसे नेशनल हाईवे पर कुछ अज्ञात युवक पहुंचाते थे। इसके बाद वो चिल्हर में इसे ट्रक चालकों को तौल कर बेचता था पुलिस अब इस पूरे सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है। इस मामले में थाना पुलगांव में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़January 22, 2026जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक RaipurJanuary 22, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस मितान सम्मेलन में हुए शामिल RaipurJanuary 22, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल छत्तीसगढ़January 22, 2026पंचायती राज मंत्रालय 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के युवा लीडर्स को सहभागितापूर्ण शासन में उत्कृष्टता के लिए करेगा पुरस्कृत
