बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कोचिये आउट बिचौलिए पर.कड़ी निगरानी की जा रही है। शनिवार को राजस्व अनुभाग भाटापारा एवं पलारी में बिचौलिए से 24.99 लाख रुपये के 1055 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभाग भाटापारा में एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी की संयुक्त टीम ने भब्य ट्रेडर्स सूरजपुरा से 28 क्विंटल अवैध धान मूल्य 66332 रुपये का जब्त किया गया।खैरा के माखन गिरि गोस्वामी से 16.40 क्विंटल अवैध धान मूल्य 38851 एवं रिद्धि सिद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज से 23,74,183 रुपये मूल्य का 1000 क्विंटल अवैध धान जब्त कर गोदाम सील किया गया।अनुविभाग़ पलारी में ग्राम जर्वे के जलेश्वर साहु के दुकान से 11.2 क्विंटल अवैध धान मूल्य 25760 रुपये जब्त कर जर्वे के बालकदास को सुपुर्द किया गया।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
