रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन C4 क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से भी अधिक स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देर रात से जारी इस विशेष अभियान में विभिन्न थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश देकर वारंटियों को पकड़कर सिविल लाइन स्थित C4 कार्यालय में प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार चल रहे आरोपियों पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रायपुर, लखन पतले ने सभी गिरफ्तार स्थाई वारंटियों को कड़े शब्दों में समझाइश दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट द्वारा वारंट जारी किए जाते हैं, उनका समय पर अदालत में पेश होना अनिवार्य है। एएसपी पतले ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोर्ट की अवहेलना पर आगे और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में ऐसे किसी भी आरोपी को खुली छूट न मिले जो कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करता। एएसपी ने सभी वारंटियों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय की अगली तारीख पर समय से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, अन्यथा सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस की इस सघन कार्रवाई से शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
