सुकमा। आखिरकार माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य हिडमा के आंध्र प्रदेश में मारे जाने की पुष्टि बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने कर दी है. इधर हिडमा के मारे जाने पर उसके गृह जिला सुकमा में लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया.
बस्तर पुलिस रेंज आईजी सुंदरराज पी ने हिडमा के मारे जाने की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा कि बस्तर में माओवाद का एक काला अध्याय समाप्त हुआ. छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है.
नक्सलियों के टॉप कमांडर हिडमा की मौत की खबर से सुकमा में बस स्टैंड के पास जमकर आतिशबाजी की गई. नक्सल विरोधी फारुख अली की अगुवाई में आतिशबाजी की गई.
#WATCH बस्तर, छत्तीसगढ़: IG बस्तर पी. सुंदरराज ने कहा, "आज 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने 6 माओवादियों के शव बरामद किए। उनमें से एक माओवादियों की केंद्रीय समिति का सदस्य माडवी हिडमा शामिल था, जो पूर्व में… pic.twitter.com/RglHqDh07j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2025
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
