रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में मुख्य रूप से आगामी धान खरीदी, हाफ बिजली बिल योजना लागू करने की अंतिम समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, खरीदी केंद्रों की तैयारियां, परिवहन व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया की प्रगति पर भी रिपोर्ट पेश की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर भी चर्चा होगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह सत्र नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है।इसके अलावा, राज्य सरकार की अलग-अलग विकास योजनाओं और जनहित से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा हो सकती है।
कैबिनेट बैठक में जनजाति गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आने की संभावना है। उनके कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत समारोह की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की जा सकती है।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
