रायपुर। गुढियारी इलाके में एक शादी समारोह में चोरी हुई है। जहां शादी में मेहमान बनकर पहुंचे 2 युवकों ने शगुन का बैग और चांदी की मूर्ति-बिछिया चुरा लिए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लाल शर्ट में आरोपी चोरी करते दिख रहा है।
मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने टेंट को कपड़ा काटकर फिर वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल इस घटना का वीडियो शादी समारोह में शूट करने पहुंचे वीडियोग्राफर के कैमरे में कैद हुआ था। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद इस बात का खुलासा हुआ जिसके बाद 2 आरोपियों को पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर को गुढियारी इलाके ओशो भवन मैरिज गार्डन में राजपूत परिवार के यहां शादी थी। तभी रायपुर के ही रहने वाले अज्ञात लोग शादी में पहुंचे और स्टेज के पीछे से सामानों और नकद की चोरी कर ली। इस दौरान सभी शादी में व्यस्त थे। लोग स्टेज पर पहुंचकर फोटो क्लीक करवा रहे थे। तभी पीछे से आरोपी इस घटना को अंजाम दे रहे थे। बाद में जब घर वालों को सामान गायब मिला तो थाने पहुंचे। प्रार्थी नितेश राजपूत ने गुढियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 नवंबर को उसके साले के विवाह समारोह के दौरान उसकी पत्नी का पर्स गायब हो गया, जिसमें नकदी, मोबाइल और गिफ्ट रखे थे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की शिनाख्त रायपुर के चूना भट्टी निवासी नवीन मानिकपुरी उर्फ लल्ला मानिकपुरी (19 वर्ष) निवासी नर्मदापारा और किशन साहू (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
