बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर तहसील में पुलिस ने जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गोपनीय सूचना के आधार पर दो ट्रकों से 1.43 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित पान मसाला जब्त किया गया। ट्रक चालकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) की टीम ने यह सफल अभियान चलाया।
पुलिस को सूचना मिली कि अमरावती से मुंबई की ओर जा रहे दो अशोक लेलैंड ट्रकों में सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित पान मसाला लदा हुआ है। यह माल अवैध रूप से बेचने के इरादे से समृद्धि महामार्ग के रास्ते ले जाया जा रहा था। इस पर मेहकर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देर रात करीब 2 बजे जाल बिछाया। नाकाबंदी के दौरान दोनों ट्रकों को रोका गया और तलाशी ली गई।
तलाशी में 264 बैग गुटखा (मूल्य 1,13,09,760 रुपये) और दो अशोक लेलैंड ट्रक (मूल्य 30 लाख रुपये) जब्त किए गए। कुल मूल्य 1,43,09,760 रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे अमरावती से माल लोड कर मुंबई ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इमरान मो. हाफिज (28 वर्ष, विद्यावाणी मोहल्ला, अचलपुर, अमरावती), अजीम बेग हाफिज बेग (36 वर्ष, अंसारनगर, अमरावती) और एजाज अहमद अजीज अहमद (31 वर्ष, शिराजगांव, तह. चंदुरबाजार, अमरावती) शामिल हैं।
मेहकर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 274 (विषाक्त पदार्थों का विनिर्माण), 275 (विषाक्त पदार्थों का विक्रय), 223 (सार्वजनिक सेवक द्वारा कर्तव्य में लापरवाही) और 123 (अवैध परिवहन) के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 (अधिकतम सीमा से अधिक बिक्री), 27 (विषाक्त पदार्थों का विक्रय) और 59 (अवैध आयात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, एसपी नीलेश तांबे ने कहा कि ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सतत अभियान चलाया जाएगा।
Tags
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़January 22, 2026जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक RaipurJanuary 22, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस मितान सम्मेलन में हुए शामिल RaipurJanuary 22, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल छत्तीसगढ़January 22, 2026पंचायती राज मंत्रालय 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के युवा लीडर्स को सहभागितापूर्ण शासन में उत्कृष्टता के लिए करेगा पुरस्कृत
