यूपी। मथुरा में थाना हाईवे अंतर्गत बुद्ध विहार कॉलोनी बालाजीपुरम हाईवे निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में गले में फंदालगाये लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट बुला जांच को नमूने कलेक्ट करा शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। बौद्ध बिहार कॉलोनी निवासीमानवेंद्र की पत्नी सुमन (25) की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गले में फंदा लगाये लटकी थी। इसकी जानकारी देर रात करीब ढाई बजे होने पर मृतका के ससुर ने मायके वालों को सूचना देते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर फील्ड यूनिट को बुला जांच को नमूने कलेक्ट कराये। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर शव पोस्टर्माटम को भिजवाया। बताते हैं कि मृतका की शादी दो साल पहले हुई थी। उस पर 11 माह का बच्चा है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों ने बताया कि फरवरी 2023 में बहन सुमन की शादी एचडीएफसी बैंक में नौकरी करने वाले मानवेंद्र के साथ की थी।
शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन का उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मांग पूरी न होने पर बहन की गला दबा कर हत्या कर दी है। बताते हैं कि पोस्टमार्टम गृह पर मायके और ससुरालीजन के रिश्तेदारों के बीच हल्की फुल्की कहासुनी हो गयी। इन्हे पुलिस कर्मियों ने समझा बुझा कर शांत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका का मायका बलदेवगढ़, महावन में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़January 22, 2026जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक RaipurJanuary 22, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस मितान सम्मेलन में हुए शामिल RaipurJanuary 22, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल छत्तीसगढ़January 22, 2026पंचायती राज मंत्रालय 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के युवा लीडर्स को सहभागितापूर्ण शासन में उत्कृष्टता के लिए करेगा पुरस्कृत
