कोरबा। जिले में हाथियों का आतंक जारी है। वन मंडल कटघोरा में इस समय 67 हाथी अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। इनमें से 66 हाथी शुक्रवार (12 सितंबर) को केंदई रेंज में देखे गए हैं। झुंड में नन्हे शावक भी हैं। 9 सितंबर को केंदई के सखोदा परिसर में 26 हाथियों के दल में एक नए शावक ने जन्म लिया है। वहीं, हाथियों ने गयामाड़ा गांव में अमृतलाल मंझवार के कच्चे मकान को तोड़ दिया। घटना शुक्रवार रात की है।
बताया जा रहा है परिवार घर में सो रहा था। हाथियों की आहट सुनकर वे एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हाथी काफी देर तक आसपास घूमते रहे और घर में रखा धान भी खा गए। पसान रेंज में एक दंतैल हाथी सड़क किनारे धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। सूरजपुर से पिछले हफ्ते 12 हाथी यहां पहुंचे हैं। हाथियों का दूसरा झुंड लालपुर और कोरबी क्षेत्र में भी देखा गया है।
ग्रामीण पिछले कई दिनों से रात भर जागकर (रतजग्गा) अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। हाथियों के डर से वे न तो सो पा रहे हैं और न ही खेती कर पा रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। हाथी मित्र दल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटा है। वन विभाग ने ड्रोन से हाथियों की निगरानी भी की है।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
