Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 3 सितंबर 2025 (बुधवार) का कार्यक्रम जारी हो गया है। वे दिनभर रायपुर और नया रायपुर अटल नगर में विभिन्न शिलान्यास, लोकार्पण और जनसम्पर्क कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित निवास से प्रस्थान करेंगे। 11:30 बजे नया रायपुर के सेक्टर-24 पहुंचकर छ.ग. स्टेट पावर कंपनी के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:15 बजे मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।
इसके उपरांत दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री रायपुर शहर के शंकर नगर में आयोजित तीजा मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 2:30 बजे शंकर नगर से प्रस्थान कर पुनः मंत्रालय, महानदी भवन लौटेंगे और वहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर अटल नगर स्थित निवास पहुंचेंगे और वहीं से शाम का विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से शाम तक वे एक दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। खासतौर पर पावर कंपनी के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास और तीजा मिलन समारोह कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां रहेंगी।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
