Actress Nandini Kashyap Arrested: एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। ‘हिट एंड रन’ मामले में 30 जुलाई (बुधवार) को देर रात करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार किया है। नंदिनी कश्यप ने 21 साल के युवक को कार से टक्कर मारने के बाद फरार हो गईं थी। शख्स की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस की कार से युवक को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
दरअसल असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप ने नलबाड़ी पॉलिटेक्निक संस्थान के छात्र को तेज गति से टक्कर मार दी थी। चश्मदीदों ने दावा किया कि नंदिनी कश्यप पीड़ित की मदद करने के रूकी नहीं, बल्कि वहां से भाग गईं। वहीं घायल युवक की भी मौत हो गई। इसके बाद असम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है।
एक्ट्रेस की SUV से हुआ एक्सीडेंट
डीसीपी बोरा ने पीटीआई भाषा से कहा- ‘हमने उन्हें अदालत में पेश किया है और पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी है। अब हम अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। बोराह ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार तड़के दक्खिनगांव इलाके में हुई, जब एक एसयूवी जिसे कथित तौर पर एक्ट्रेस चला रही थी, ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।
डीसीपी ने आगे कहा- ‘दोपहिया वाहन चला रहे समीउल हक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया। वहां से उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, कल (मंगलवार को) उनकी मृत्यु हो गई। डीसीपी ने कहा कि प्रारंभिक शिकायत में एक्ट्रेस का नाम नहीं था। उन्हें हादसे के अगले दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
तेज स्पीड के लिए कई बार नंदिनी पर लग चुका है जुर्माना
उन्होंने कहा- ‘मामले में पहले जमानती धाराएं थीं। हालांकि, पीड़ित की मौत हो जाने के बाद हमने मामले में गैर-जमानती धाराएं जोड़ीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कश्यप के गाड़ी पर तेज स्पीड के लिए कई बार जुर्माना लगाया गया है और अलग-अलग जिलों में कई चालान कटे हैं।
कौन हैं नंदिनी कश्यप?
- नंदिनी कश्यप का ताल्लुक असम के गुवाहाटी से है। उन्होंने गुवाहाटी के अमीनगांव में फैकल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की।
- इसके बाद मेघालय के साइंस और टेक्नॉलोजी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।
- नंदिनी के फेसबुक हैंडल के मुताबिक वो 2018 से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
- उन्हें हाल ही में निर्देशक रूपक गोगोई की फिल्म ‘रुद्र’ में देखा गया था।
- फिल्म में उन्होंने सुरभि का रोल निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. नंदिनी कश्यप की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रहीं।
- इसके साथ ही नंदिनी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 52.5 हजार से ज्यादा फोलोवर्स हैं।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
