रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
बता दें कि आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र की शुरुआत हो रही है। पांच दिवसीय इस सत्र का समापन 18 जुलाई को होगा इस तरह इस सेशन में पांच बैठकें होंगी। बात करें प्रश्नों का तो सत्र में दोनों ही दल के विधायकों की तरफ से कुल 996 सवाल लगाए गए है। विपक्षी दल के साथ सत्तापक्ष के विधायक भी मंत्रियों से सवाल करेंगे। सत्र के प्रथम दिवस को दिवगंत शख्शियतों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
