अंबिकापुर। एयरपोर्ट में भर्ती निकली हुई है, मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु पदवार पात्रतानुसार प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची को जारी कर 23 जनवरी 2026 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त 07 दावा आपत्ति का निराकरण किया गया। जिसके पश्चात चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के 01 पद हेतु 13 पात्र अभ्यर्थी, अकाउंटेंट के 01 पद हेतु 06 पात्र अभ्यर्थी एवं असीस्टेंट ग्रेड-3 के 01 पद हेतु 149 पात्र अभ्यर्थी हैं।

उन्होंने बताया कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं अकाउंटेंट से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत साक्षात्कार हेतु 09 मार्च 2026 प्रातः 11:00 बजे कार्यालय मां महामाया एयरपोर्ट में उपस्थित होंगे। वहीं असीस्टेंट ग्रेड-3 से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत कौशल परीक्षा हेतु 10 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास, गांधी चौक अम्बिकापुर (सरगुजा) में उपस्थित होंगे।

उन्होंने बताया कि असीस्टेंट एक्सिक्यूटिव के विज्ञापन के उपरांत अपर्याप्त आवेदन तथा भर्ती नियम के अनुरूप अनुभव न होने के कारण उक्त पद के आवेदनों को चयन समिति के निर्णयानुसार निरस्त किया गया है। तथ उक्त पद हेतु पुनः विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। असीस्टेंट एक्सिक्यूटिव के पात्रता में छूट (यदि कोई हो तो) 25 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 के बीच वेबसाईट पर प्रकाशित किया जाएगा इच्छुक अभ्यर्थी उक्त सूचना के आधार पर पुनः आवेदन कर सकते है।

Author Profile

Knock India
Exit mobile version