भिलाई। नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रायपुर से भिलाई आने वाले मार्ग पर चरोदा जीआरपी चौकी के पास रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुआ।
युवती की पहचान 27 वर्षीय गूंजा चतुर्वेदी के रूप में हुई है। वह सुभाष मार्केट, जोन-2, वार्ड 31, बापू नगर खुर्सीपर की रहने वाली थी। 41 वर्षीय दीपक मोंगराज गंभीर रूप से घायल है। जो ओडिया मोहल्ला, वार्ड 33, खुर्सीपार भिलाई के रहने वाला है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक और युवती रायपुर की ओर से भिलाई आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को चपेट में ले लिया। घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

Knock India
Exit mobile version