रायपुर। आज रायपुर स्थित बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बजट संवाद 2026 कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टरजी द्वारा प्रस्तुत विचारों ने केंद्रीय बजट के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक प्रभावों को गहराई से समझने का सशक्त मंच प्रदान किया। उनका मार्गदर्शन यह स्पष्ट करता है कि यह बजट केवल वर्तमान की आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत की दीर्घकालिक, सुदृढ़ और दूरदर्शी रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
इस बजट में Make in India और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने हेतु सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, रेयर अर्थ कॉरिडोर, MSMEs के विस्तार तथा टियर-2 एवं टियर-3 शहरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रावधान किए गए हैं, जो संतुलित एवं समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।
इस गरिमामय अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री Tokhan Sahu एवं छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त मंत्री OP Choudhary जी की विशेष उपस्थिति और उनके विचारों ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा एवं प्रासंगिकता प्रदान की। उनके मार्गदर्शन से राज्य स्तर पर बजट के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा भी स्पष्ट रूप से सामने आई।
कार्यक्रम में रायपुर सांसद Brijmohan Agrawal, विधायक Rajesh Munat, Sunil Soni, Motilal Sahu, प्रदेश महामंत्री Akhilesh Soni, अमित चिमनानी जी, subhash अग्रवाल, shri शिव चंद्राकर, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे यह संवाद और भी प्रेरणादायी एवं सार्थक बना।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 9, 2026Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल Breaking NewsFebruary 8, 2026मोदी सरकार में नक्सलवाद अंत के कगार पर, 31 मार्च 2026 से पहले देश नक्सल-मुक्त हो जाएगा : अमित शाह Breaking NewsFebruary 8, 2026बस्तर पंडुम का समापन समारोह कल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि Breaking NewsFebruary 8, 2026रायपुर में बजट संवाद 2026 का आयोजन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया विकसित भारत की दीर्घकालिक आर्थिक रूपरेखा