जगदलपुर। बस्तर के सांस्कृतिक इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माई दन्तेश्वरी की पावन धरा पर कदम रखते ही तीन दिवसीय ‘बस्तर पंडुम-2026’ का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के इस महाकुंभ के आगाज़ के साथ ही पूरा बस्तर उत्सव के रंग में सराबोर हो गया है।
उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रेमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, गजेन्द्र यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक किरण सिंह देव सहित कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे बस्तर में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 8, 2026‘परीक्षा पे चर्चा : प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से मुक्त रहने का दिया मंत्र Breaking NewsFebruary 8, 2026राजिम कुंभ कल्प में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का उत्सव लोकमहक खल्लारी की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक छत्तीसगढ़February 8, 2026राजिम कुंभ कल्प मेला महिला जागरूकता का केंद्र बना महिला व बाल विकास विभाग का स्टॉल Breaking NewsFebruary 8, 2026पशुधन व मत्स्य विभाग का संयुक्त स्टॉल बना खास आकर्षण, दिखी रोजगार की संभावनाएं
