रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक (Retiring DIG) कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय, रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर नियुक्त किया है।
01 वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कश्यप की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत की गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 01 वर्ष की अवधि के लिए होगा।
PHQ में संभालेंगे मोर्चा
कश्यप को पुलिस मुख्यालय में रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव का लाभ उठाने के लिए शासन ने यह संविदा नियुक्ति प्रदान की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी सेवा की अन्य शर्तें और नियम विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 6, 20263 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी छत्तीसगढ़February 6, 2026इलेट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग, दुकान के अंदर फंसे युवक की जलने से हुई मौत Breaking NewsFebruary 6, 2026CG–महाराष्ट्र बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़: 1 जवान शहीद, 3 नक्सली ढेर; घायल जवान एयरलिफ्ट, सर्च ऑपरेशन जारी Breaking NewsFebruary 6, 2026ट्रैफिक पुलिस की टो वैन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र की मौत, बहन गंभीर