रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद धान खरीदी की तारीख बढ़ाई गई थी। जिसमें 5 और 6 फरवरी को भी प्रदेश में धान खरीदी की जाएगी। इस फैसले से तीन श्रेणियों के किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं आज धान खरीदी का अंतिम दिन है। ऐसे में 10 जनवरी के बाद टोकन कटाने वाले किसान ही पात्र होंगे।
बता दें कि, 28,29 और 30 जनवरी के टोकनधारी किसान बेच सकेंगे अपना धान, पहले धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी। सीएम साय ने कहा था कि, समीक्षा में जानकारी मिली कि कुछ किसानों के टोकन नहीं कट पाए हैं, कुछ पंजीयन नहीं कर पाए। इसलिए समय अवधि बढ़ाई जा रही है। टोकन कट जाने के बाद भी प्रदेश के लगभग ढाई लाख किसानों का धान नहीं बिक पाया है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 6, 20263 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी छत्तीसगढ़February 6, 2026इलेट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग, दुकान के अंदर फंसे युवक की जलने से हुई मौत Breaking NewsFebruary 6, 2026CG–महाराष्ट्र बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़: 1 जवान शहीद, 3 नक्सली ढेर; घायल जवान एयरलिफ्ट, सर्च ऑपरेशन जारी Breaking NewsFebruary 6, 2026ट्रैफिक पुलिस की टो वैन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र की मौत, बहन गंभीर
