सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार रात कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 30 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर-सीतापुर मेन रोड स्थित शांतिपारा में अमित क्लॉथ स्टोर्स से देर रात धुआं और लपटें निकलती देख हाइवे से गुजर रहे वाहन सवारों ने दुकान के पास रहने वाले परमेश्वर गुप्ता को जगाकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद दुकान संचालक को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

आग इतनी तेज थी कि दुकान के दोनों शटर तपने लगे थे और लपटें बाहर तक दिखाई दे रही थीं। दुकान संचालक नवीन गुप्ता ने बताया कि रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। आगजनी में कपड़े के साथ फर्नीचर भी जल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

Hasina
Exit mobile version