मुंबई । ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से ओडिशा के संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिजीत मजूमदार का इलाज पिछले कई महीनों से एम्स भुवनेश्वर में चल रहा था। शनिवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, वह हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित थे। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर कई कलाकारों, गायकों और फिल्म निर्देशकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। बीजद के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने एक्स पर लिखा कि अभिजीत मजूमदार का जाना केवल ओडिशा ही नहीं, बल्कि पूरे संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
11 सितंबर 1971 को जन्मे अभिजीत मजूमदार ने 2000 के दशक की शुरुआत में ओडिया संगीत को नई पहचान दी। ‘लव स्टोरी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’ और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी फिल्मों के उनके गीत आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 700 से अधिक गानों में संगीत दिया। उनके परिवार में पत्नी रंजीता मजूमदार और एक पुत्र है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJanuary 30, 2026CG : महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, 68 लाख महिलाओं को 641 करोड़, सीएम साय बोले—महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम Breaking NewsJanuary 30, 2026सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. छत्तीसगढ़January 30, 2026श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को मिशन मोड में सुदृढ़ करने के दिए निर्देश… Breaking NewsJanuary 30, 2026ज्ञान का उपयोग देश एवं समाज के लिए होना चाहिए : राज्यपाल डेका
