बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त सहकारिता, खाद्य नियंत्रक और जिला विपणन अधिकारी ने चपोरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चपोरा केंद्र से 100 नग शासकीय बारदाना एक किसान के वाहन में बाहर ले जाते हुए पाया गया। इसकी जांच सहकारिता विस्तार अधिकारी कोटा और खाद्य निरीक्षक कोटा द्वारा की गई। जांच में ग्राम सेमरा के किसान हनुमान प्रसाद पिता जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि 8 दिसंबर को होने वाली धान खरीदी के टोकन के लिए धान भरने हेतु उन्होंने केंद्र के चौकीदार संजय यादव से बारदाना मांगा था, जिसे वे अपने वाहन में लेकर जा रहे थे। इसकी पुष्टि केंद्र स्तर पर भी की गई। केंद्र में इस अनियमितता के पाए जाने पर खरीदी फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी और चौकीदार को तत्काल निलंबित किया गया।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
