रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने स्टेट हैंगर में नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अजा सुबह गुजरात प्रवास पर रवाना हुए. आज सुबह 8.30 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए. गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात निर्धारित है. गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में वे इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे.
इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे. गुजरात प्रवास के दौरान वे केवड़िया भी जाएंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे.
कार्यक्रम के बाद वे एकता प्रकाश पर्व में भाग लेंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन यानी 11 नवंबर को सीएम साय छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह मंगलवार रात को रायपुर लौट आएंगे.
#WATCH रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हैंगर में नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/1ITF6Tgsj5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
