Balod Accident News : बालोद। जिले के पाकुरभाट गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार 11 लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, जिनमें से 6 महिलाएं घायल हुईं। सभी घायलों को बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक छट्ठी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। बालोद थाना क्षेत्र के पाकुरभाट गांव के पास पहुंचने पर वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। वाहन के पलटने से छह महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाकी सवारों को हल्की चोटें लगीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर हादसे के बावजूद सभी सवार सुरक्षित हैं, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
