रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटापाली (सी) में साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक मदन पाटले ने विद्यार्थियों को बदलते डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार फेक प्रोफाइल, संदिग्ध लिंक, ईनामी कॉल, फर्जी निवेश योजनाएं, लोन ऐप, कॉल मर्ज और प्रोफाइल क्लोनिंग जैसे तरीकों से साइबर अपराधी लोगों को ठग रहे हैं। छात्रों को यूपीआई, ओटीपी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सतर्कता से उपयोग करने की हिदायत दी गई।
उप निरीक्षक पाटले ने बच्चों को “गुड टच” और “बैड टच” के बारे में जागरूक करते हुए आत्मसम्मान, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रेरक चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और साइबर अपराध से बचाव के उपाय सीखे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, स्कूल स्टाफ और थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
RaipurDecember 7, 2025जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की बहनों को मिली आत्मनिर्भरता और समृद्धि: CM साय CRIMEDecember 7, 2025बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त RaipurDecember 7, 2025प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी RaipurDecember 7, 2025शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : CM विष्णुदेव साय
