Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 6 बदमाश गिरफ्तार, तीन थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
    CRIME

    6 बदमाश गिरफ्तार, तीन थानों की पुलिस ने की कार्रवाई

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    6 बदमाश गिरफ्तार, तीन थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग। जिले के तीन थानों की पुलिस ने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अशांति फैलाने की आशंका में 20 प्रकरणों में 32 असामाजिक तत्वों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। दरअसल जिले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने और चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सघन निगरानी रख रही है। इसी के तहत गुरुवार (23 अक्टूबर) को सुपेला, वैशाली नगर और अण्डा थाना क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही निगरानी बदमाशों को भी पकड़ा।

    थाना सुपेला क्षेत्र के कोसानगर मराठी मोहल्ला, आरके मैदान स्लाटर हाउस और राजीव नगर में पुलिस ने कार्रवाई की। यहां आरोपी रियाज खान उर्फ छोटू, भोला गायकवाड़ और रोशन यादव लोहे के धारदार चापड़ और चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते पाए गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार जब्त किए। इनके खिलाफ थाना सुपेला में धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं थाना वैशाली नगर क्षेत्र में आरोपी किशन यादव और शेख आरिफ जो कि निगरानी बदमाश है उसे भी धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना अण्डा क्षेत्र के ग्राम निकुम में डोमेन्द्र कुमार शेण्डे को चाकू लेकर लोगों को धमकाने के मामले में पकड़ा गया।

    इसके अलावा जिलेभर में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 20 मामलों में 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उतई से 9,पद्मनाभपुर से 5, अंजोरा और नंदिनी नगर से 4-4, मोहन नगर और खुर्सीपार से 2-2, जबकि नगपुरा, भिलाई नगर, नेवई, स्मृतिनगर, रानीतराई और अण्डा से 1-1 व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    Knock India

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.