Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सीएम हाउस के पास दर्दनाक हादसा: सरकारी वाहन की टक्कर से स्कूल जा रहे भाई की मौत, बहन गंभीर घायल
    छत्तीसगढ़

    सीएम हाउस के पास दर्दनाक हादसा: सरकारी वाहन की टक्कर से स्कूल जा रहे भाई की मौत, बहन गंभीर घायल

    HasinaBy HasinaFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम हाउस के पास दर्दनाक हादसा: सरकारी वाहन की टक्कर से स्कूल जा रहे भाई की मौत, बहन गंभीर घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने, सीएम हाउस के पास स्कूल जा रहे भाई-बहन को एक सरकारी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटर चला रहे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

    जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7:50 बजे हुआ। मृतक की पहचान अंश आठवानी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। अंश अपनी बहन नमिसा के साथ EV स्कूटर से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

    घटना के बाद सरकारी वाहन का चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घायल नमिसा को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    इस मामले में सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सरकारी वाहन तेज रफ्तार में था। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की पहचान कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

    sister seriously injured Tragic accident near CM House: Brother on his way to school dies after being hit by a government vehicle
    Hasina

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.