Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सरेंडर नक्सली देवा बताएगा झीरम घाटी का सच
    छत्तीसगढ़

    सरेंडर नक्सली देवा बताएगा झीरम घाटी का सच

    HasinaBy HasinaJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरेंडर नक्सली देवा बताएगा झीरम घाटी का सच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता के बीच हिड़मा के सबसे करीबी साथी और बटालियन नंबर-1 के कमांडर इन चीफ देवा बारसे (49) ने शनिवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सरेंडर कर दिया।

    देवा अपने 19 साथियों के साथ अत्याधुनिक हथियार और नकदी लेकर तेलंगाना पहुंचा था। सरेंडर के दौरान उसने इजराइल मेड ‘तावोर’ असॉल्ट राइफल, अमेरिकी ‘कॉल्ट-M4’ राइफल समेत कई हथियार और करीब 20 लाख 30 हजार रुपए कैश पुलिस को सौंपे हैं।

    सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, नक्सलियों के पास विदेशी हथियारों का मिलना इस बात का संकेत है कि उनका हथियार सप्लाई नेटवर्क काफी बड़ा और संगठित रहा है।

    तावोर राइफल आमतौर पर भारतीय सेना, सीआरपीएफ और कोबरा कमांडो के पास होती है, जबकि कॉल्ट-M4 भारतीय फोर्स के पास बेहद सीमित संख्या में है। पहली बार बटालियन स्तर की नक्सली टीम से इस तरह की विदेशी राइफलें बरामद होने का दावा किया जा रहा है।

    बताया गया है कि हिड़मा के एनकाउंटर के बाद देवा नवंबर में ही सरेंडर करना चाहता था। इसके लिए सुकमा जिले में ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया था और कुछ दिनों के लिए ऑपरेशन रोके गए थे, लेकिन देवा बस्तर में सरेंडर करने के बजाय सीधे तेलंगाना चला गया।

    देवा बारसे को साल 2023 में बटालियन नंबर-1 का प्रमुख बनाया गया था। इससे पहले वह दरभा डिवीजन का सचिव रहा है। वर्ष 2013 में दरभा घाटी में झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले में भी उसका नाम सामने आता रहा है। अब सरेंडर के बाद सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में झीरम हमले से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

    तेलंगाना के डीजीपी ने इसे सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की बड़ी सफलता बताते हुए बाकी नक्सलियों से भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

    Surrendered Naxalite Deva will tell the truth about Jhiram Valley.
    Hasina

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

    September 18, 2026

    कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

    September 18, 2026

    पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, पांच लाख से अधिक दीपों से जगमगाया सरोवर तालाब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.