Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायपुर : ट्रक से मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार
    Raipur

    रायपुर : ट्रक से मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : ट्रक से मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। ट्रक से मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार हो गया है। छगन लाल साहू ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह ग्राम टेकारी (कुंडा) थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर में रहता है तथा चालक का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 14/06/2025 को ट्रक क्रमांक सीजी/07/सी एम/4140 एवं उसका साथी ट्रक क्रमांक सीजी/07/सी एन/5240 में सीमेंट लेकर संबलपुर उडीसा गया था। दिनांक 18/06/2025 को जब प्रार्थी एवं उसका साथी अपने अपने ट्रक को लेकर हिरमी के लिए निकले तथा दिनांक 19/06/2025 को सुबह करीब 09.00 बजे आरंग के आगे कलई के तालाब के पास दोनों ट्रक को खडी कर नहा रहे थे, जिसके बाद तलाब से निकल कर देखे तो पाये की प्रार्थी तथा उसके कपड़े रखे हुए स्थान पर नही थे तथा कपड़ों में रखे मोबाईल फोन एवं नगदी रकम चोरी हो गये थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी तथा उसके साथी के कपड़े, मोबाईल फोन तथा नगदी रकम चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 360/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

    टीम के सदस्यों के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना मंे संलिप्त आरोपी हेमंत जाधव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विधानसभा निवासी हेमंत जाधव की पतासाजी कर पकड़ा गया, घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी हेमंत जाधव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जप्त किया गया है। आरोपी हेमंत जाधव पूर्व में फर्जी क्राईम ब्रांच अधिकारी बनकर लाखों रूपये के ठगी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

    गिरफ्तार आरोपी – हेमंत जाधव पिता प्रहलाद जाधव उम्र 48 साल निवासी प्लॉट नंबर 612, सुमीत लैण्डस्केप सेमरिया थाना विधानसभा रायपुर।

    cg news chhattisgarh news News knock india raipur news raipur police
    Knock India

    Related Posts

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

    August 12, 2026

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    August 12, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    August 12, 2026

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

    August 12, 2026

    रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

    August 12, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.