Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » महिला ने नशे में हाईवे किया जाम, घंटों तक रुकी रही गाड़ियां
    छत्तीसगढ़

    महिला ने नशे में हाईवे किया जाम, घंटों तक रुकी रही गाड़ियां

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला ने नशे में हाईवे किया जाम, घंटों तक रुकी रही गाड़ियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलरामपुर। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 343 पर सोमवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब देवगई के पास एक नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर हंगामा कर दिया। महिला का यह ड्रामा इतना गंभीर था कि कई वाहन हाईवे पर फंस गए और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

    जानकारी के अनुसार महिला सड़क के बीचोंबीच बैठ गई और वहां उत्पात मचाने लगी। वाहन चालकों ने पहले तो उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नशे में होने के कारण वह किसी की बात नहीं समझ पा रही थी। देखते ही देखते सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और स्थिति बिगड़ती चली गई। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को सड़क पर चिल्लाते और खुद को ज़बरदस्ती सड़क पर रोकते हुए देखा जा सकता है।

    करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और कुछ राहगीरों ने महिला को किसी तरह सड़क से हटाया और किनारे किया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला कहां की निवासी है और वह इस स्थिति में कैसे वहां पहुंची। प्रशासन द्वारा अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यवाही की संभावना जताई जा रही है।

    Balrampur Balrampur news cg news chhattisgarh news News knock india
    Knock India

    Related Posts

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

    August 12, 2026

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    August 12, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    August 12, 2026

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

    August 12, 2026

    रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

    August 12, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.