Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मकर संक्रांति पर लाडली बहनों को बड़ी सौगात, खातों में आएंगे ₹3000
    देश

    मकर संक्रांति पर लाडली बहनों को बड़ी सौगात, खातों में आएंगे ₹3000

    HasinaBy HasinaJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मकर संक्रांति पर लाडली बहनों को बड़ी सौगात, खातों में आएंगे ₹3000
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। महाराष्ट्र सरकार मकर संक्रांति के अवसर पर लाडली बहन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में दिसंबर और जनवरी की किस्त एक साथ डालने की तैयारी कर रही है। यह कुल राशि 3000 रुपये होगी। सरकार के इस फैसले पर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।

    कांग्रेस की आपत्ति क्या है?
    कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में कहा है कि 15 जनवरी को महाराष्ट्र में मतदान होना है, और उससे ठीक पहले महिलाओं के खातों में इस तरह से पैसे ट्रांसफर करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस का आरोप है कि इस योजना से करीब 1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी और इससे मतदाता सत्ताधारी दल के पक्ष में प्रभावित हो सकते हैं। पार्टी ने इसे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग और परोक्ष रूप से वोटरों को लुभाने का प्रयास बताया है। कांग्रेस ने साफ किया कि वह लाडली बहन योजना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उसकी मांग है कि किस्त की राशि मतदान के बाद लाभार्थियों के खातों में डाली जाए।

    चुनाव आयोग ने मांगा सरकार से जवाब
    कांग्रेस की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को सुबह 11 बजे तक सरकार का पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

    BJP का कांग्रेस पर पलटवार
    कांग्रेस के इस कदम पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस का विरोध महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। बीजेपी का तर्क है कि यह योजना पहले से लागू है और इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

    चुनाव और त्योहार के बीच बढ़ा विवाद
    गौरतलब है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को है, जबकि 15 जनवरी को महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव होंगे और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले लाडली बहन योजना की राशि जारी किए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

    क्यों अहम है BMC चुनाव?
    BMC चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं, खासकर मुंबई में। बीएमसी देश की सबसे समृद्ध नगर निगमों में से एक है और जिस पार्टी के पास इसकी सत्ता होती है, उसका राजनीतिक प्रभाव और प्रशासनिक ताकत काफी बढ़ जाती है। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल इस चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

    A big gift for dear sisters on Makar Sankranti ₹3000 will be credited to their accounts.
    Hasina

    Related Posts

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.