Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बीजापुर में अवैध अतिक्रमण पर बवाल, नोटिस के बाद भी ठेकेदार का काम जारी…
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर में अवैध अतिक्रमण पर बवाल, नोटिस के बाद भी ठेकेदार का काम जारी…

    HasinaBy HasinaJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजापुर में अवैध अतिक्रमण पर बवाल, नोटिस के बाद भी ठेकेदार का काम जारी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीजापुर । नगर में अवैध अतिक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड-12 में नया बस स्टैंड के पीछे अवैध कब्जे का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब वार्ड-7 शांतिनगर में नया मामला सामने आ गया है। यहां नगर निगम से शोकॉज नोटिस मिलने के बावजूद ठेकेदार द्वारा अवैध निर्माण कार्य जारी रखा गया है, जिससे वार्डवासियों में भारी नाराजगी है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड-7 शांतिनगर स्थित डंप यार्ड के पास ठेकेदार द्वारा लाखों रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है। प्रारंभ में पार्षद और वार्डवासियों ने इस निर्माण का स्वागत किया, लेकिन बाद में मामला तब बिगड़ गया जब बाउंड्रीवॉल के नाम पर ठेकेदार ने भीतर अपने लेबर और मिस्त्रियों के रहने के लिए शीटनुमा अस्थायी आशियाना तैयार कर लिया। इसे वार्डवासियों ने अवैध अतिक्रमण बताते हुए विरोध शुरू कर दिया।वार्डवासी और पार्षद मौके पर पहुंचे और ठेकेदार से अवैध कब्जा हटाने की मांग की, लेकिन इस दौरान ठेकेदार द्वारा बहस की गई। इसके बाद पार्षद ने पूरे मामले की शिकायत नगर पालिका में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही सीएमओ ने ठेकेदार को तत्काल शोकॉज नोटिस जारी किया। बावजूद इसके ठेकेदार ने नोटिस की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा है। इस रवैये से प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    Illegal encroachment sparks uproar in Bijapur; contractor continues work despite notice
    Hasina

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 17, 2026

    सेवा-संकल्प-अभियान : प्रदेश के 20,298 गांवों के खसरा और 19,723 गांवों के भू-नक्शों का कंप्यूटरीकृत….

    September 17, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.