Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बंपर जाॅब, 337 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 40 हजार तक, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन
    Breaking News

    बंपर जाॅब, 337 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 40 हजार तक, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

    HasinaBy HasinaJanuary 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बंपर जाॅब, 337 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 40 हजार तक, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 337 पदों पर भर्ती निकली है। यह प्लेसमेंट कैंप 13 जनवरी को लगाया जाएगा। इन पदों पर 40 हजार तक वेतन दिया जाएगा।

    जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा।

    देखें पदों की जानकारी

    इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के तीन नियोजकों से प्राप्त रिलेशनशिप मैनेजर-12 पद, इलेक्ट्रीशियन-200 पद, फील्ड ऑफिसर-25 पद, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी-20 पद, डिप्टी एडवाइजर-20 पद, सेल्स ऑफिसर-20 पद, कलेक्शन ऑफिसर-20 पद और रिलेशनशिप ऑफिसर- 20 पद कुल 337 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। उक्त सभी पदों हेतु वेतन 15000 से 40000 रूपये तक है। साथ में 10वी, 12वी, आई.टी.आई.ए डिप्लोमा एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है।

    विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्‍त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट / रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

    संविदा भर्ती

    जगदलपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। संविदा पदों पर भर्ती निकली है। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन वात्सल्य योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिले की शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

    योग्यता और पद के अनुसार सैलरी

    विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर होगी। इसमें परामर्शदाता, स्टोर कीपर सह लेखापाल, पैरामेडिकल स्टाफ, पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक, कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक और सहायक सह रात्रि चौकीदार जैसे विभिन्न संविदा पद शामिल हैं। इन संविदा पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 7,944 रुपये से लेकर 23,170 रुपये तक का एकमुश्त मासिक वेतन दिया जाएगा। परामर्शदाता (काउंसलर) के दो रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी चयनित अभ्यर्थियों को 23,170 रुपये का सर्वाधिक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। कार्यालयीन व्यवस्था हेतु स्टोर कीपर सह लेखापाल के एक पद पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए 18,536 रुपये का वेतन निर्धारित है।

    छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य

    स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए पैरामेडिकल स्टाफ के तीन पदों को भरा जाएगा, जिनका मासिक वेतन 11,916 रुपये होगा। इसके अलावा बच्चों के शारीरिक और रचनात्मक विकास के लिए पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक के चार पद तथा कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक के दो पद शामिल हैं। इन दोनों ही पदों के लिए 10,000 रुपये का एकमुश्त मानदेय तय किया गया है। वहीं, सुरक्षा और सहायता कार्यों के लिए सहायक सह रात्रि चौकीदार का भी एक पद रिक्त है, जिस पर 7,944 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

    शैक्षणिक योग्यता

    इसमें शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों को 70 प्रतिशत अधिभार दिया जाएगा, जबकि अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक और व्यक्तिगत साक्षात्कार या कौशल परीक्षा के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, राज्य शासन के नियमों के तहत आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी रखा गया है।

    आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यह विशेष ध्यान रखना होगा कि विभाग द्वारा आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर के पते पर भेजे जा सकते हैं। किसी भी अपूर्ण या विलंब से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत शर्तें, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

    Hasina

    Related Posts

    करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 17, 2026

    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प….

    July 17, 2026

    विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल……

    July 17, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा, कठिन चुनौतियों के बीच अपने सपनों को कर रही साकार…..

    July 17, 2026

    दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा, बलरामपुर में विशेष कैंप के माध्यम से 115 बच्चों का पंजीयन, अब तक 186 लोगों का पंजीकरण और 38 को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र…..

    July 17, 2026

    ’जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव’, ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश’…..

    July 17, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.