Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पीसीसीफ के द्वारा कर्मचारियों पर तानाशाही रवैया अजीत दुबे “प्रांताध्यक्ष” छ.ग. वन कर्मचारी संघ
    छत्तीसगढ़

    पीसीसीफ के द्वारा कर्मचारियों पर तानाशाही रवैया अजीत दुबे “प्रांताध्यक्ष” छ.ग. वन कर्मचारी संघ

    Knock IndiaBy Knock IndiaJanuary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीसीसीफ के द्वारा कर्मचारियों पर तानाशाही रवैया अजीत दुबे “प्रांताध्यक्ष” छ.ग. वन कर्मचारी संघ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छ.ग. यन कर्मचारी संघ ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुये “वनक्षेत्रपाल के 05 प्रतिशत पदों को विज्ञान स्नातक कर्मचारियों से विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरने संबंधी सेवा भर्ती नियम में संशोधन का “प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है जो कि स्वीकृत पदो के साथ अन्याय किया जा रहा है। सेवानिवृत्त अधिकारी / कर्मचारी को संविदा भर्ती में पदस्थापना का हमेशा संघ द्वारा विरोध करते आ रहा है परन्तु प्रधान मुख्य वनसंरक्षक के द्वारा अपने चहेते सेवानिवृत्त अधिकारी / कर्मचारी को संविदा भर्ती के माध्यम से पदस्थापना कर शासन के राशि का दुरपयोग किया जा रहा है। जिससे अधिकारी/कर्मचारी की पदोन्नति प्रभावित हो रही है एवं संविदा अधिकारी के द्वारा कर्मचारियो पर अनावश्यक दबाव पूर्वक कार्य संपादित कराया जाता है।

    विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों जैसे वाहन चालक एवं प्यून/ चौकीदार जिनको वर्दी धारण करने की पात्रता नहीं है उनको प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख के द्वारा निर्धारित वर्दी धारण करा कर कार्य संपादित करा रहे, जो कि नियम विरूद्ध है एवं मुख्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के संबंध में अवगत कराने उपरान्त प्रधान मुख्य वनसंरक्षक के द्वारा इस संबंध में आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है सिर्फ दमन की निती चलाया जा रहा है।

    छ.ग. शासन के आदेशानुसार वर्दी धारी बल के स्थानांतरण/पदस्थापना नहीं करने का स्पष्ट आदेश जारी करने के बाद भी एवं स्थानांतरण निती के नियम को ताक में रखकर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख के द्वारा नियम विरुद्ध कार्यआबटन के नाम पर अधिकारी एव कर्मचारी का स्थानांतरण/पदस्थापना / संलग्नीकरण किया जा रहा है एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य वनसंरक्षक एवं वनमंडलाधिकारी को मौखिक एवं लिखित रूप से आदेश देकर पदस्थापना करने हेतु निर्देशित किया जाता है उक्त आदेश/निर्देश में वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी हो हटाकर कनिष्ठ कमर्चारी को प्रभार देने हेतु दबाव पूवर्क क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देशित कर पदस्थापना आदेश जारी कराया जा रहा है। जो नियम विरूद्ध है। जिससे प्रदेश कर्मचारी / अधिकारी में भय के वातारण में अपना कार्य संपादित कर रहे है। छ.ग. वन कर्मचारी संघ प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख के तानाशाही रवैया का कड़ा विरोध करता है। उनके तानाशाही रवैया के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय मंत्री जी को ज्ञापन सौपेगा।

    Knock India

    Related Posts

    करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 17, 2026

    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प….

    July 17, 2026

    विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल……

    July 17, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा, कठिन चुनौतियों के बीच अपने सपनों को कर रही साकार…..

    July 17, 2026

    दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा, बलरामपुर में विशेष कैंप के माध्यम से 115 बच्चों का पंजीयन, अब तक 186 लोगों का पंजीकरण और 38 को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र…..

    July 17, 2026

    ’जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव’, ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश’…..

    July 17, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.