Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पीकेएल 12 : कप्तान देवांक दलाल ने की मनप्रीत की तारीफ, कहा- बंगाल वॉरियर्स के लिए अहम था उनका सपोर्ट
    छत्तीसगढ़

    पीकेएल 12 : कप्तान देवांक दलाल ने की मनप्रीत की तारीफ, कहा- बंगाल वॉरियर्स के लिए अहम था उनका सपोर्ट

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीकेएल 12 : कप्तान देवांक दलाल ने की मनप्रीत की तारीफ, कहा- बंगाल वॉरियर्स के लिए अहम था उनका सपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विशाखापत्तनम: बंगाल वॉरियर्ज ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। उन्होंने विजाग में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स को 54–44 से हराया। इस मैच में टीम ने शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए। कप्तान देवांक दलाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 रेड प्वाइंट्स जुटाए। उनके साथ मनप्रीत प्रदीप ने 13 प्वाइंट्स बनाए और डिफेंडर आशीष मलिक ने दमदार खेल दिखाते हुए ‘हाई फाइव’ पूरा किया।

    जीत के बाद कोच नवीन कुमार बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने बिल्कुल वैसा ही खेला जैसा हमने योजना बनाई थी। खिलाड़ियों ने वही किया जिसकी उम्मीद थी। लक्ष्य सिर्फ जीतना था और हमने उसे हासिल किया।”
    कोच ने खासतौर पर कप्तान देवांक दलाल की तारीफ की, जिन्होंने 21 रेड पॉइंट्स के साथ जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में एक शानदार चार-पॉइंट सुपर रेड भी शामिल थी। उन्होंने कहा, “देवांक हमारी टीम का असाधारण खिलाड़ी है। उसने जिम्मेदारी उठाई और आगे बढ़कर नेतृत्व किया। उसकी मेहनत और लगन पूरी टीम को प्रेरित करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि वह जूनियर खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाता है, जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिलता है।”
    देवांक दलाल ने भी कोच की बात को सही ठहराते हुए कहा, “हमने वही किया जो कोच ने कहा था। मानसिकता वैसी ही थी जैसी कोच ने कही थी। हमें पूरी तरह से खेलना था, हमें दबाव नहीं लेना था, और मुझे पता था कि मैं जितना ज़्यादा मैट पर रहूंगा, टीम के लिए उतना ही फायदेमंद होगा। हम उस योजना पर डटे रहे, आराम से खेले और खेल को कंट्रोल किया।”
    कप्तान ने अपने साथी रेडर मनप्रीत प्रदीप की भी खूब सराहना की, जिन्होंने ‘सुपर 10’ बनाया। देवांक बोले, “दूसरे रेडर का सहयोग बहुत जरूरी होता है और मनप्रीत ने मुझे पूरा समर्थन दिया। उनका योगदान शानदार रहा और मुझे खुशी है कि उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।”
    Knock India

    Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.