Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार, IED बरामद
    CRIME

    पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार, IED बरामद

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार, IED बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चल रहे खतरनाक स्मगलिंग व आतंकी मॉड्यूल को करारा झटका दिया है। खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर रूरल पुलिस ने बुधवार तड़के विशेष अभियान चलाकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद किए।

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, “इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में अमृतसर रूरल पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान एक आईईडी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में पाकिस्तान स्थित हैंडलर से संपर्क का पता चला है। पंजाब पुलिस सीमा-पार के अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

    पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमृतसर के सीमावर्ती गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से ड्रोन के जरिए हथियार व नशीले पदार्थों की खेप पाकिस्तान से ले रहे थे। बरामद आईईडी को देखते हुए आशंका है कि ये किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकते थे।
    इससे पहले पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने की अपनी मुहिम में एक और बड़ी सफलता हासिल की थी। कपूरथला जिले की सदर पुलिस ने सुल्तानपुर लोधी इलाके में सक्रिय कुख्यात जग्गा फुकीवाल एक्सटॉर्शन गैंग के मुख्य हथियार सप्लायर अमनदीप सिंह उर्फ अमन (ताशपुर, कपूरथला) को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से कई देसी पिस्तौलें बरामद हुईं।

    पंजाब डीजीपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पंजाब डीजीपी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जारी बयान के अनुसार, अमनदीप गैंग को फायरिंग और जबरन वसूली के लिए हथियार मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाता था।
    बता दें कि पंजाब पुलिस ने पिछले एक महीने में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है। अब तक सैकड़ों पिस्तौलें और कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    चतुर ग्रामीण के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, घर की बाड़ी में उगाया था गांजा

    May 27, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.