Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, भवानीपुर सीट पर टिकी सबकी नजर, दांव पर ममता की प्रतिष्ठा
    NATIONAL

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, भवानीपुर सीट पर टिकी सबकी नजर, दांव पर ममता की प्रतिष्ठा

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, भवानीपुर सीट पर टिकी सबकी नजर, दांव पर ममता की प्रतिष्ठा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह 142 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। इस चरण में कई हाईप्रोफाइल सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर विधानसभा सीट की हो रही है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।

    भवानीपुर में प्रतिष्ठा की लड़ाई

    भवानीपुर सीट को इस चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक रणक्षेत्र माना जा रहा है। यह ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट रही है, लेकिन भाजपा ने यहां सुवेंदु अधिकारी को उतारकर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है।

    सुवेंदु वही नेता हैं जिन्होंने 2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया था। ऐसे में भवानीपुर की लड़ाई सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।

    TMC के गढ़ में भाजपा की चुनौती

    दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से अधिकांश सीटों पर पिछले दो-तीन चुनावों से तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 सीटों में से 123 पर जीत दर्ज की थी।

    भाजपा इस बार इन इलाकों में सेंध लगाने की कोशिश में है और पूरे चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी ने आक्रामक रणनीति अपनाई।

     3.2 करोड़ वोटर करेंगे फैसला

    इस चरण में कुल 3 करोड़ 21 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 5 लाख से ज्यादा है।

    चुनाव मैदान में कुल 1448 उम्मीदवार हैं, जिनमें 220 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। भांगड़ सीट पर सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि गोगाट सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दूसरे चरण के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 2321 कंपनियां तैनात की गई हैं।

    इसके अलावा 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी निगरानी कर रहे हैं। कुल 41 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

    4 मई को आएंगे नतीजे

    बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था। अब दूसरे चरण की वोटिंग के बाद सभी की नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे और यह साफ हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता पर किसका कब्जा होगा।

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.