Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » धीरेंद्र शास्त्री को भूपेश बघेल की खुली चुनौती: “शास्त्रार्थ करके दिखाएं”
    छत्तीसगढ़

    धीरेंद्र शास्त्री को भूपेश बघेल की खुली चुनौती: “शास्त्रार्थ करके दिखाएं”

    HasinaBy HasinaDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धीरेंद्र शास्त्री को भूपेश बघेल की खुली चुनौती: “शास्त्रार्थ करके दिखाएं”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दो पोस्ट कर उन्हें प्रदेश के साधु-महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ करने की खुली चुनौती दी है।

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने पहले पोस्ट में लिखा कि वे धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हैं कि छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में बैठे विद्वान साधुओं के साथ शास्त्रार्थ कर के दिखाएं, ताकि उनकी विद्वत्ता की वास्तविकता सामने आ सके।

    दूसरे पोस्ट में बघेल ने तीखा तंज कसते हुए लिखा कि जब धीरेंद्र शास्त्री का जन्म भी नहीं हुआ था, तब से वे खुद हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते आ रहे हैं।

    उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर धीरेंद्र शास्त्री उन्हें सनातन धर्म क्या है, यह सिखाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। बघेल ने यह भी कहा कि उनके ससुराल में ही पांच साधु हैं, लेकिन वे किसी तरह का ढोंग नहीं करते।

    इस मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार को भी घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री को छत्तीसगढ़ लाने के लिए सरकारी विमान भेजना प्रदेश के खजाने का दुरुपयोग है। उन्होंने सवाल उठाया कि किस संवैधानिक हैसियत से उनके लिए सरकारी संसाधन इस्तेमाल किए गए और सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

    सुशील आनंद शुक्ला ने यह भी कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कथावाचक हो सकते हैं, लेकिन वे किसी मान्यता प्राप्त पीठ के पीठाधीश्वर या धर्माचार्य नहीं हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि उनका आचार-विचार और भाषा देश की गंगा-जमुनी संस्कृति के खिलाफ है। कांग्रेस नेता का कहना है कि सनातन धर्म जोड़ने का संदेश देता है, जबकि धीरेंद्र शास्त्री समाज में परस्पर विद्वेष फैलाने का काम करते हैं।

    भूपेश बघेल की चुनौती और कांग्रेस के आरोपों के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

    Bhupesh Baghel's open challenge to Dhirendra Shastri: "Show us through a debate"
    Hasina

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.