Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिल्ली के फर्जी कॉल सेंटर का बस्तर पुलिस ने भंडाफोड़ किया,20 लाख की ठगी; 5 आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    दिल्ली के फर्जी कॉल सेंटर का बस्तर पुलिस ने भंडाफोड़ किया,20 लाख की ठगी; 5 आरोपी गिरफ्तार

    HasinaBy HasinaJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के फर्जी कॉल सेंटर का बस्तर पुलिस ने भंडाफोड़ किया,20 लाख की ठगी; 5 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बस्तर। छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने दिल्ली में स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कॉल सेंटर के माध्यम से बीमा पॉलिसी के नाम पर एक युवक से लगभग 20 लाख रुपए ठगे गए। मामले की FIR के बाद पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर 4 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के अनुसार, युवक ने थाने में FIR दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि बीमा अभिकर्ता अंचल हिल के माध्यम से बजाज एलियांज इंश्योरेंस कंपनी की फ्यूचर गेन पॉलिसी साल 2020 में ली थी। एजेंट ने उसे बताया कि एक लाख रुपए की एकमुश्त जमा राशि पर 10 साल में रकम दोगुना हो जाएगी।

    अच्छा मुनाफा दिखाकर आरोपियों ने अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस और ट्रांजेक्शन के नाम पर युवक से ऑनलाइन कुल 20 लाख रुपए ठग लिए। मामले में SP शलभ सिन्हा ने तुरंत टीम बनाई। साइबर सेल प्रभारी DSP गीतिका साहू के नेतृत्व में बैंक ट्रांजेक्शन, सिम और खातों की जांच की गई।

    टीम दिल्ली भेजी गई और जनकपुरी स्थित कॉल सेंटर पर छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ओम प्रकाश गुप्ता, दक्षा उर्फ नेहा, शिखा गुप्ता, खुशी और अंजली चौधरी शामिल हैं। मौके से 6 मोबाइल, विभिन्न बैंक खातों की डिटेल, 2 रजिस्टर, वायरलेस और DVR समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

    SP शलभ सिन्हा ने जनता से अपील की है कि बीमा या निवेश के लिए किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें, और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की साइबर धोखाधड़ी पर कड़ी नजर रखेगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

    Bastar police busted a fake call center in Delhi defrauded people of Rs 20 lakh; 5 accused arrested
    Hasina

    Related Posts

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, आर्थिक तंगी और 66 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर पूजा ने हासिल की नीट में सफलता…

    September 18, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी, रायपुर में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित, प्रदेशभर में 1.50 करोड़ से अधिक दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़…..

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.