Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » तेलीबांधा में सोने की चेन लूट का खुलासा, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
    CRIME

    तेलीबांधा में सोने की चेन लूट का खुलासा, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेलीबांधा में सोने की चेन लूट का खुलासा, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई सड़क किनारे सोने की चेन लूट के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने सफलता प्राप्त की। दोनों आरोपी- हसमुख महानंद और महिला आरोपी कौशिल्या महेश्वरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त कर ली गई है। इस लूट की कुल कीमत लगभग 2,50,000 रुपये बताई जा रही है। प्रकरण में संलिप्त तीसरा आरोपी अभी फरार है और उसकी पतासाजी की जा रही है। घटना दिनांक 27 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7:30 बजे की है।

    थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड स्थित राम मंदिर के बाहर रोड किनारे प्रार्थी निधिस राव और उनके मित्र अभिषेक दुबे खड़े थे। तभी दो अज्ञात लड़के होंडा साइन मोटर साइकिल में आए और गाली-गलौज व मारपीट की धमकी देते हुए निधिस राव की गले में पहनी सोने की चैन खींचकर लूट ली। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकी दी और मोटर साइकिल से फरार हो गए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन रमाकांत साहू, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी तेलीबांधा को निर्देशित किया कि अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

    पुलिस की कार्रवाई और जांच
    पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी और उसके दोस्त से घटना की विस्तृत पूछताछ की। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। मुखबीर तंत्र के माध्यम से जानकारी जुटाई गई। इस दौरान टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि हसमुख महानंद, तेलीबांधा निवासी, इस लूट की घटना में संलिप्त है। हसमुख को पकड़कर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना अंजाम देने और सोने की चैन को महिला आरोपी कौशिल्या महेश्वरी को देने की बात स्वीकार की। कौशिल्या महेश्वरी ने जांच में बताया कि उसे यह मालूम था कि सोने की चैन लूट का है, फिर भी उसने इसे अपने पास रखा और बिक्री करने का प्रयास किया। इस आधार पर धारा 317(2) बी.एन.एस. भी आरोपपत्र में जोड़ी गई। दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट की सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में हसमुख महानंद (19) निवासी संकल्प होम सोसायटी लाभांड़ी, और कौशिल्या महेश्वरी (35) निवासी सूरज नगर शामिल हैं।

    अधिकारियों की भूमिका
    इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, बोधेन्द्र मिश्रा, मनेाज सिंह, केशव सिन्हा, विकास क्षत्री, दिलीप जांगडे, टी.जी.आर. शंकर यादव, तथा थाना तेलीबांधा से सउनि. केजू राम ध्रुव, प्र.आर. रामनारायण पटेल और अमित सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि प्रकरण में संलिप्त तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    आरोप और कानूनी कार्रवाई
    दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 697/25 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 309(4), 317(2), 3(5) बी.एन.एस. शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि लूट की गंभीरता और वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहयोग का परिणाम है, जिससे अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.